मनीष कुमार गुर्जर बने जिला उपाध्यक्ष

भीलवाड़ा समाचार 
बनेड़ा- (सुरेन्द्र खटीक)अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम भडाणा ने प्रदेशाध्यक्ष रामप्रसाद धाभाई उदय लाल भड़ाना विधायक मांडल राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय गुर्जर महासभा अनुशंसा से मनीष कुमार गुर्जर उनके समाज हित मे किए गए कार्यो को देखते हुए जिला उपाध्यक्ष (शिक्षा प्रकोष्ठ )के पद पर नियुक्त किया है । गुर्जर ने संगठन के प्रति निष्ठा एवं समाज हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि मनीष कुमार गुर्जर लंबे समय से सामाजिक कार्यो से जुड़े हुए है और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जन जागरण अभियान से जुड़े हुए है ।